1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. क्या डीएचटी के कारण बाल झड़ते हैं? (Does DHT Cause Hair Loss?)

आज के समय में हेयर फॉल की समस्या बेहद आम हो गई है। केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी यह समस्या झेलनी पड़ती है। वैसे तो इसके पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों के बाल झड़ने के पीछे डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

जी हां, आम भाषा में इस हार्मोन को डीएचटी कहते हैं। चलिए आज के इस लेख में हम आपको बताते हैं कि यह क्या होता है और हेयर फॉल में यह क्या भूमिका निभाता है।

डीएचटी क्या है? (What Is DHT?)

डीएचटी यानी डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन एक प्रकार का हार्मोन है जो स्वाभाविक रूप से शरीर में निर्मित होता है। यह एक एण्ड्रोजन है, जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बाईप्रोडक्ट के रूप में उत्पादित होता है। यह पुरुषों के यौवनावस्था के दौरान कुछ माध्यमिक यौन विशेषताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे - मांसपेशियों में वृद्धि, आवाज का गहरा होना, बालों का विकास और उस विकास में तेजी लाना आदि (1)।

डीएचटी सेंसिटिविटी क्या है? (What Is DHT Sensitivity?)

डीएचटी पुरुषों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण हार्मोन है, और इसका डायरेक्ट असर उनके हेयर ग्रोथ पर पड़ता है। कुछ पुरुषों में अनुवांशिक या अन्य कारणों से, डीएचटी हेयर फॉलिकल्स के रिसेप्टर्स से जुड़ जाता है और बालों के श्रिंक और कमज़ोर हो कर झड़ने का कारण बन सकता है। इस प्रक्रिया को डीएचटी सेंसिटिविटी के नाम से भी जाना जाता है ।

Note :

हेयर फॉल की समस्या से बचने के लिए रात में सोने से पहले गुनगुने नारियल तेल से मालिश करें और फिर सुबह बालों में शैंपू कर लें।

क्या डीएचटी ब्लॉकर्स वाकई काम करते हैं? (Do DHT Blockers Really Work?)

हां, डीएचटी ब्लॉकर्स बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। दरअसल, बाल झड़ने के कई कारण होते हैं। अगर डीएचटी सेंसिटिविटी के कारण बाल गिरते हैं तो ऐसी स्थिति में डीएचटी ब्लॉकर्स काम कर सकते हैं। ब्लॉकर्स डीएचटी को 5-एआर रिसेप्टर से जुड़ने से रोकते हैं । हेयर फॉलिकल में मौजूद रिसेप्टर पर ब्लॉकर्स का असर पड़ता है, जिससे डीएचटी हेयर फॉलिकल्स को श्रिंक नहीं कर पाता, और बालों का झड़ना कम हो सकता है (2)।

डीएचटी लेवल को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं? (How To Control DHT Levels?)

डीएचटी लेवल को निम्नलिखित खाद्य पदार्थों का सेवन कर के प्राकृतिक तरीके से भी कंट्रोल किया जा सकता है (3):

 

1. ब्लू बेरी :

ब्लू बेरी विटामिन सी से भरपूर होते हैं और एक बेहतरीन डीएचटी अवरोधक के रूप में जाने जाते हैं। दरअसल, विटामिन सी स्कैल्प में रक्त संचार के लिए आवश्यक है, ताकि बालों के रोम को पर्याप्त रक्त पोषक तत्व मिल सके। जामुन में फ्लेवोनोइड्स भी होते हैं जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और यह प्रक्रिया बालों के विकास को प्रोत्साहित करती है।

 

 

2. एवोकाडो :

एवोकाडो को भी एक प्राकृतिक डीएचटी अवरोधक के रूप में जाना जाता है। दरअसल, एवोकाडो प्रोटीन, अमीनो एसिड, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, कॉपर और आयरन से भरपूर होते हैं, जो बालों के उचित विकास के लिए आवश्यक हैं। एवोकाडो बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद फाइटोस्टेरॉल और उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट बालों के विकास को उत्तेजित करते हैं और अवरुद्ध छिद्रों को खोलते हैं।

 

 

3. बादाम :

बादाम को "हेयर विटामिन" के रूप में जाना जाता है। यह प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होता है। यही नहीं, बादाम बालों के रोम को भी मजबूत करने में मदद करता है। अक्सर बालों के रोम कमजोर और सुस्त हो जाते हैं और अत्यधिक तेल और प्रदूषण कारण स्कैल्प पर डैंड्रफ जमा हो जाता है। वहीं, बादाम में मौजूद विटामिन ई बालों के रोम को कंडीशन करने में मदद करता है।

 

 

4. टमाटर :

टमाटर में मौजूद लाइकोपीन 5, अल्फा रिडक्टेस को नियंत्रित करके डीएचटी को रोकता है। वहीं, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों के रोम को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन बालों के विकास के लिए स्कैल्प को पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करता है।

 

क्या आप जानती हैं?

कभी-कभी अधिक तनाव के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि तनाव से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें।

 

5. अंडे :

अंडा बायोटिन से भरपूर होता है। अंडे के सफेद भाग में एविडिन (एक प्रकार का प्रोटीन) होता है जो बायोटिन से बांधता है। इसके अलावा, अंडे में सिस्टीन होता है, जो बालों के विकास के लिए एक प्रमुख अमीनो एसिड है। बता दें कि कच्चे अंडे की तुलना में उबले या पके अंडे डीएचटी अवरोधक के रूप में अधिक कार्य करते हैं।

 

 

6. कद्दू के बीज :

छोटे कद्दू के बीजों में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन आदि सहित कई आवश्यक मिनरल्स होते हैं। इसके अलावा, इसमें अमीनो एसिड कुकुरबिटिन होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है।

 

 

7. अखरोट :

अखरोट में एल-लाइसिन होता है जो एक प्राकृतिक डीएचटी अवरोधक के रूप में जाना जाता है। अखरोट बालों के विकास को बढ़ावा देता है और अखरोट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। साथ ही यह विटामिन ई (गामा टोकोफेरोल) का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

 

 

8. ग्रीन टी :

ग्रीन टी में विटामिन बी (पैन्थेनॉल) होता है जो मुख्य रूप से हेयर कंडीशनर में उपयोग किया जाता है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है जो बालों के विकास को उत्तेजित करती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पॉली फेनोलिक यौगिक या कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट बालों को बाहरी और आंतरिक क्षति से बचाते हैं।

 

 

9. तरबूज :

तरबूज लाइकोपीन से समृद्ध होता है, जो डीएचटी को ब्लॉक करता है। इसके अलावा, तरबूज विटामिन सी, बी 12 और बी 6 का समृद्ध स्रोत माना जाता है। ये बालों के विकास में मदद करते हैं। वहीं, इसमें मौजूद साइट्रलाइन शरीर से अतिरिक्त डीएचटी को खत्म करने में मदद करता है।

 

 

10. सफेद मशरूम :

सफेद मशरूम जिंक से भरपूर होते हैं, जो शरीर में डीएचटी उत्पादन को अवरुद्ध करते हैं। इसमें विटामिन डी और पैण्टोथेनिक एसिड के उच्च स्रोत भी होते हैं, जो स्कैल्प पर घने बाल उगाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

 

हाई डीएचटी लेवल से क्या होता है? (What Happens At High DHT Levels?)

रिसर्च गेट की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, अगर शरीर में डीएचटी का लेवल बढ़ जाए तो इससे मधुमेह की समस्या का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, डीएचटी का उच्च स्तर पुरुषों में मुंहासों की समस्या को भी बढ़ा सकता है।

सावधानी :

अगर स्कैल्प में किसी प्रकार की गंभीर समस्या हो तो बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी उपाय न अपनाएं। ऐसा करने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

लो डीएचटी लेवल से क्या होता है? (What Happens At Low DHT Levels?)

जैसा कि हमने बताया, डीएचटी चेहरे के बालों, शरीर के बालों और जघन बालों के लिए मुख्य हार्मोन माना जाता है। ऐसे में अगर इसका स्तर कम हो जाए तो इससे शरीर के बालों का विकास कम हो सकता है और प्यूबिक हेयर में हल्की कमी हो सकती है (4)(5)।

डीएचटी के कारण बाल झड़ने के टिप्स और बचाव (Tips & Precautions Against Hair Fall Due To DHT In Hindi)

डीएचटी के कारण बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है :

1. संतुलित आहार

ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जो प्राकृतिक डीएचटी अवरोधक के रूप में जाने जाते हैं। उदाहरण के लिए, पालक, सफेद मशरूम, केल, टमाटर, तरबूज, गाजर आदि। ये सभी खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से डीएचटी उत्पादन को रोकते हैं। ऐसे में इनका सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

2. डीएचटी अवरोधक शैम्पू

इनमें ऐसे कंपाउंड होते हैं जो डीएचटी उत्पादन को रोकते हैं। यह अल्फा 5 रिडक्टेस (एंजाइम जो टेस्टोस्टेरोन को डीएचटी में परिवर्तित करता है) के उत्पादन को भी कम करता है। इन शैंपू में कद्दू के बीज, अलसी के बीज, एलोवेरा, तिल के बीज, सॉ पाल्मेटो और एजेलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।

3. जीवन शैली में परिवर्तन

एक स्वस्थ जीवन शैली का अभ्यास स्वाभाविक रूप से डीएचटी के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें नियमित व्यायाम, धूम्रपान छोड़ना, तनाव कम करना, आराम करने के लिए समय निकालना और रक्त प्रवाह को बढ़ाने के लिए मालिश जैसे स्कैल्प व्यायाम शामिल हैं।

4. एक्सफोलिएशन

स्कैल्प पर डीएचटी के प्रभावों को रोकने के लिए उसे एक्सफोलिएट करना सबसे सरल, प्राकृतिक तरीकों में से एक है। एक्सफोलिएशन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मृत त्वचा और स्कैल्प पर जमे अतिरिक्त सीबम जो रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं, उन्हें साफ किया जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) एक ऐसा हार्मोन है जो पुरुषों की विशेषताओं को विकसित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। खासकर बालों के मामले में यह अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस लेख में हमने डीएचटी क्या है और उसके कारण बाल क्यों झड़ते हैं, इस बारे में विस्तार से समझाया है। साथ ही कुछ ऐसे टिप्स और सुझाव भी दिए हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

Begin By Knowing Your Skin

Working...