1. Home
  2. |
  3. Hindi
  4. |
  5. बालों को काला करने के लिए 10 पौष्टिक आहार - 10 Healthy Foods To Darken Grey Hair In Hindi

पर्सनालिटी को निखारने के लिए चेहरे की सुंदरता जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है बालों का सुंदर होना। हालांकि, आज के समय में लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रे हेयर यानी बालों का सफेद होना भी उन्हीं में से एक है।

क्या आप जानते हैं कि सफेद बालों की समस्या खानपान में कमी के कारण भी हो सकती है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आहार भूरे बालों की मदद कैसे करता है और इसे काला बनाए रखने के लिए क्या खाना चाहिए।

आहार भूरे बालों की मदद कैसे करता है? How Does Food Help Grey Hair?

हमारा आहार बालों को काला रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस विषय पर हुए शोध बताते हैं कि कुछ मिनरल्स मेलानोजेनेसिस यानी मेलेनिन के उत्पादन में मदद करते हैं। ऐसे में इनकी कमी सफेद बालों का कारण बनने लगती है। उदाहरण के लिए कैल्शियम, जिंक और कॉपर की कमी से भी बालों का रंग सफेद होने लगता है। इसके अलावा, विटामिन बी 12, विटामिन B7 और फोलिक एसिड की कमी को भी ग्रे हेयर के लिए जिम्मेदार माना गया है (1)।

बालों को काला करने के लिए क्या खाना चाहिए? - What To Eat To Darken Grey Hair?

बालों को काला रखने के लिए आपको अपने आहार में निम्नलिखित चीजों को शामिल करना चाहिए:

1. दूध – Milk

स्वास्थ्य के लिए दूध को तो लाभकारी माना ही गया है, लेकिन बालों को काला रखने के लिए भी सफेद दूध फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, दूध कैल्शियम और विटामिन बी12 दोनों से समृद्ध होता है (2) (3)।

वहीं, कैल्शियम और विटामिन बी 12 की कमी से ग्रे हेयर की समस्या हो सकती है । इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि बालों को काला रखने के लिए अपने आहार में दूध को शामिल ज़रूर करें।

मात्रा - वयस्क एक दिन में दो गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं (4)।

Note :

सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप मेथी के दाने पीसकर उसे बादाम तेल में मिलाकर हेयर पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके बालों को काला करने में मदद करेगा।

2. अंडा - Egg

बालों को काला रखने के लिए अंडे को भी आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, अंडा विटामिन-बी-12 का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। 100 ग्राम अंडे में 0.89 माइक्रोग्राम विटामिन-बी-12 मौजूद होता है। जबकि, एग यॉक में 1.95 माइक्रोग्राम, अंडे के

सफेद भाग में 0.09 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 होता है (5)।

मात्रा - रोजना एक अंडे का सेवन करना लाभकारी है (6)।

3. मीट – Meat

ग्रे हेयर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मीट को भी अपने आहार में शामिल करना फायदेमंद माना जा सकता है। मीट में विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जैसा कि हमने बताया, विटामिन बी 12 की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं।

मात्रा - प्रति दिन 2 से 3 ओंस मीट का सेवन किया जा सकता है (7)।

4. एवोकाडो - Avocado

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एवोकाडो तो फायदेमंद है ही। इसके अलावा, यह बालों को सफेद होने से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बता दें कि एवोकाडो विटामिन बी 7 से समृद्ध होता है (8)। वहीं, विटामिन बी 7 की कमी को सफेद बालों का एक कारण माना गया है।

मात्रा -रोजाना 68 ग्राम एवोकाडो का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है (9)।

5. शकरकंद - Sweet Potato

एवोकाडो की तरह शकरकंद भी विटामिन बी 7 का समृद्ध स्रोत माना जाता है। सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आहार में शकरकंद को शामिल करने की सलाह दी जा सकती है।

मात्रा - हफ्ते में दो या तीन शकरकंद का सेवन किया जा सकता है।

6. फलियां और अनाज - Legumes & Grains

बालों को काला बनाए रखने के लिए फलियां और अनाज, जैसे मटर, सेम आदि को भी जरूरी आहार माना गया है। दरअसल, फलियां फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। वहीं, फोलिक एसिड की कमी को बालों के सफेद होने का मुख्य कारण माना जाता है (10)।

मात्रा - प्रति सप्ताह 3 या उससे अधिक (लगभग 100 ग्राम यानी ½ कप) फलियों का सेवन लाभकारी है (11)।

क्या आप जानती हैं?

आंवला बालों के लिए हेयर टॉनिक के रूप में जाना जाता है। यह न केवल बालों को मजबूत बनाता है बल्कि उसे समय से पहले सफेद होने से भी बचा सकता है।

7. हरी पत्तेदार सब्जियां - Green Leafy Vegetables

ताजी हरी पत्तेदार सब्जी स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद मानी गई है। बता दें कि हरी पत्तेदार सब्जियां फोलिक एसिड यानी विटामिन बी-9 से समृद्ध होती हैं। वहीं, फोलिक एसिड की कमी को ग्रे हेयर के लिए जिम्मेदार माना गया है।

मात्रा -रोजाना दो से तीन कप हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए (12)।

8. सिट्रस फल और जूस - Citrus Fruits & Juice

सिट्रस फल जैसे, संतरा, नींबू, चकोतरा आदि को भी बालों को काला रखने वाले आहारों की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। ये फल भी फोलिक एसिड से समृद्ध होते हैं, जो बालों को काला बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण निभा सकते हैं।

मात्रा - 154 ग्राम यानी 5.5 औंस संतरे का और 58 ग्राम यानी 2.1 औंस नींबू का सेवन किया जा सकता है (13)।

9. पनीर - Cottage Cheese

सफेद बालों का एक मुख्य कारण शरीर में कैल्शियम की कमी को भी माना गया है। वहीं, पनीर न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है (14)। इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि बालों को काला रखने के लिए पनीर का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

मात्रा - लगभग 100 ग्राम तक पनीर का सेवन रोजाना किया जा सकता है।

सावधानी :

बालों को काला करने के लिए केमिकल्स वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करने से बचें। यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप चाहें तो घर पर हेयर पैक बनाकर उसे लगा सकते हैं।

10. पनीर - Cottage Cheese

बालों को काला करने वाले आहारों के लिस्ट में दही का भी नाम शामिल है। बता दें कि दही कई विटामिन के साथ-साथ कैल्शियम से भी समृद्ध होता है (15)। इसके सेवन से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यह बालों को भी काला बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो दही को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मात्रा - रोजाना 196 ग्राम दही का सेवन किया जा सकता है (16)।

निष्कर्ष (Conclusion)

 

बालों के सफेद होने की समस्या बेहद आम है। कुछ लोग इसे काला बनाए रखने के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ मामलों से संतुलित आहार के सेवन से भी ग्रे हेयर की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, अपने हेयर टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से भी, आपको फायदा मिल सकता है।

Working...